प्रदीप वर्मा का खोया बैग मिला। पुलिसकर्मी करनैल सिंह, वकील अभिनव पंडोत्रा व वकील के सहयोगी जाकिर हुसैन ने प्रदीप वर्मा को लौटाया उनका बैग। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले प्रदीप वर्मा का जरूरी दस्तावेजों वाला बैग कहीं खो गया था। जिसके बाद रियासी अपडेट्स ने पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई थी। उक्त बैग कोर्ट में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कोर्ट परिसर के प्रवेश द्वार के पास मिला था। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी कोर्ट में कुछ अन्य लोगों को दी। इसी दौरान इसकी जानकारी एक वकील के सहयोगी जाकिर हुसैन तक भी पहुंची और फिर जाकिर हुसैन ने इसकी जानकारी वकील अभिनव पंडोत्रा को दी। वकील अभिनव पंडोत्रा ने रियासी अपडेट्स में खोए बैग के संबंधित पोस्ट को पढ़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने बैग के मालिक को संपर्क किया और तीनों ने प्रदीप वर्मा को उनका खोया बैग लौटा दिया। खोया बैग मिलने के बाद प्रदीप वर्मा ने पुलिस, वकील अभिनव पंडोत्रा, जाकिर हुसैन व पोस्ट को शेयर करने वाले तमाम लोगों का धन्यवाद किया है।
- Hukam Singh files nomination papers from Bhomag DDC constituency as a Congress candidate at Reasi
- Next Post
