कार खाई में गिरी, शिक्षक की मौत
रियासी/भमाग : रियासी से टोट की तरफ जा रही मारुति कार नंबर जेके20 2595 परेस इलाके के पास खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 40 साल के एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान मंगू राम पुत्र परस राम निवासी साड़ी तहसील भमाग जिला रियासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृतक शिक्षक कार में रियासी से अकेला ही टोट की तरफ जा रहा था। जब वह परेस इलाके के पास पहुंचा तो कार दुर्घटना का शिकार हो गई। लोगों ने अचेत पड़े शिक्षक को खाई से निकाला और एंबुलेंस में डालकर जिला अस्पताल रियासी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। जिला अस्पताल रियासी में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। कुछ लोगों के अनुसार शिक्षक की मौत मौके पर ही हो गई थी। उक्त शिक्षक हाई स्कूल साड़ी में नौकरी करता था। मृतक शिक्षक के दो बच्चे है। जिनमें एक बड़ा बेटा व एक बेटी है।
#ReasiUpdates #Reasi
