2 dead 1 injured in minibus accident

रियासी/चसाना : रियासी जिले के सुंगडी से राजौरी जिले के बुद्दल की तरफ जा रही मिनी बस नंबर जेके02 डब्ल्यू 8912 चसाना के अवतार सिंह मोड़, गोटा इलाके के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 युवती घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर गोटा ले जाया गया।

एक मृतक की पहचान संजय सिंह अायु करीब 32 वर्ष पुत्र मोहन सिंह निवासी चसाना के रूप में हुई है जबकि दूसरे मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। घायल युवती की पहचान पूजा देवी आयु करीब 14 वर्ष पुत्री फंजू राम निवासी गंजोली तहसील चसाना के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त मिनी बस सुंगडी से राजौरी जिले के बुद्दल की तरफ जा रही थी कि अवतार सिंह मोड़ गोटा के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर ही पलट गई। जिससे उसमें सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजय सिंह को उक्त मिनी बस का मालिक बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *