हुकम सिंह होंगे भमाग से कांग्रेस के उम्मीदवार, भमाग सीट से कांग्रेस ने युवा उम्मीदवार पर लगाया दाव

रियासी: कांग्रेस ने जिला विकास परिषद की भमाग सीट से युवा उम्मीदवार पर दाव लगाया है। इस सीट से कांग्रेस ने हुकम सिंह को मैदान में उतारा है। हुकम सिंह रियासी जिले की भमाग तहसील के सुजनधार इलाके के रहने वाले हैं और उन्होंने पिछले साल ही अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म की है। आज कांग्रेस के डिस्ट्रिक्ट वर्किंग प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने रियासी में उन्हें अथॉरिटी लेटर सौंप कर कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया। हुकम सिंह कल अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

आपको बता दें कि उक्त सीट से भाजपा की तरफ से सराफ सिंह नाग मैदान में हैं। उन्होंने कल ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *