अमर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अमर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि रियासी अपडेट्स : अंचित शर्मा रियासी, 4 अप्रैल : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रियासी के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज शाम को एबीवीपी के कार्यकर्ता रियासी के जनाना पार्क में एकत्रित हुए और उनके द्वारा मोमबत्तियां जलाकर व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अमर वीर शहीदों को याद करते हुए शहीद जवान अमर रहे अमर रहे के नारे भी लगाएंगे। इस मौके पर समाज सेवक योग राज मैंगी व कुछ अन्य लोग भी मौजूद रहें। एबीवीपी के जिला रियासी के संयोजक अकाश राजपूत ने कहा कि नक्सलवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋशभ बनाथिया व अन्यों ने कुंडरा में शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। #ReasiUpdates #Reasi