तेज़धार हथियार से हुए हमले में युवक घायल, जीएमसी जम्मू किया गया रेफर दूसरे पक्ष के दो युवक भी पहुंचे अस्पताल, दिया गया इलाज क्रिकेट खेलते समय दो युवकों में हुए विवाद के बाद बढ़ा मामला

रियासी: रियासी के वार्ड नंबर 7, मुस्लिम मोहल्ला में क्रिकेट खेलते समय दो युवकों, ईशान और आसिम के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद मामला बढ़ गया। ईशान पक्ष ने बताया कि आसिम के परिजन मुस्लिम मोहल्ले में ही स्थित ईशान की दुकान पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान आसिम पक्ष के लोगों ने ईशान पर तेज़धार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी बाजू में गहरी चोट आ गई। घायल ईशान को जिला अस्पताल रियासी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जीएमसी जम्मू के बाद ईशान को पंजाब के अमृतसर में अमनदीप अस्पताल ले जाया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल युवक की पूरी पहचान ईशान उम्र करीब 25 वर्ष, पुत्र मोहम्मद ज़फ़र, निवासी मुस्लिम मोहल्ला, रियासी के रूप में हुई है।

 

वहीं, दूसरे पक्ष के दो युवक भी अपना इलाज करवाने जिला अस्पताल रियासी पहुंचे। उनकी पहचान आसिम उम्र करीब 22 वर्ष, पुत्र नदीम भट्ट और नुमान उम्र करीब 28 वर्ष, पुत्र मोहम्मद जावेद, दोनों निवासी मुस्लिम मोहल्ला, रियासी के रूप में हुई है। इस पक्ष का कहना है कि उनके साथ भी मारपीट हुई है।

 

ईशान पक्ष ने बताया कि उन्होंने नदीम भटृ, उनके बेटे आसिम समेत कुछ और लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन रियासी में एफआईआर के लिए शिकायत दी है।

 

वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि वे भी इस मामले में ईशान पक्ष के खिलाफ पुलिस स्टेशन रियासी में मामला दर्ज करवा रहे हैं।

 

वहीं रियासी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *